World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले राहुल द्रविड़ ने जताई आईसीसी के इस निर्णय पर असहमति

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2023, 10:46 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले आईसीसी के टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की पिच के संबंध में लिए निर्णय पर असहमति जताई है।

धर्मशाला: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ मौजूदा एकदिवसीय विश्व कप की कुछ पिचों को आईसीसी द्वारा ‘औसत’ रेटिंग दिए जाने से सहमत नहीं हैं और इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि सिर्फ अधिक रन बनना ही पिचों को रेटिंग दिए जाने की पात्रता नहीं हो सकती। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की मेजबानी करने वाले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम और अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की मेजबानी करने वाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को ‘औसत’ रेटिंग दी है।

Rahul Dravid

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़

सिर्फ रन नहीं हो सकते पिच की गुणवत्ता का आधार

द्रविड़ ने कहा कि वह एक टूर्नामेंट में विविधता देखना चाहते हैं और सिर्फ रन बनने के आधार पर पिच को रेटिंग नहीं दी जा सकती। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर शनिवार को कहा, 'मैं निश्चित रूप से उन दो विकेटों के लिए दी गई औसत रेटिंग से सम्मानपूर्वक असहमत रहूंगा। मुझे लगता है कि वे अच्छे विकेट थे। यदि आप केवल 350 रन देखना चाहते हैं और केवल उन्हीं विकेटों को अच्छा मानते हैं,तो मैं इससे असहमत हूं। मुझे लगता है कि आपको विभिन्न कौशल पर ध्यान देना होगा। अगर हम केवल चौके और छक्के देखना चाहते हैं तो उसके लिए हमारे पास टी20 क्रिकेट भी है।'

End of Feed