World Cup 2023 से पहले साउथ अफ्रीका को करारा झटका, कप्तान बावुमा स्वदेश लौटे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 04:14 PM IST

World Cup 2023, Temba Bavuma returns home: विश्व कप 2023 के आगाज से कुछ ही दिन पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम संकट में फंस गई है। एनरिच नॉर्किया और सिसांदा मगाला के चोटिल होकर विश्व कप से बाहर होने के बाद, अब अचानक टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा निजी कारणों से स्वदेश लौट गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका को गुरुवार को झटका लगा जब उसकी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम के दो अभ्यास मैच से पूर्व निजी कारणों से भारत से स्वदेश लौट गए।

World Cup 2023 से पहले साउथ अफ्रीका को करारा झटका, कप्तान बावुमा स्वदेश लौटे

दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले अभ्यास मैच में 29 सितंबर का अफगानिस्तान जबकि दूसरे अभ्यास मैच में दो अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ना है।

End of Feed