पीसीबी ने की अहमदाबाद के दर्शकों की शिकायत, आईसीसी का ऐसा हो सकता है रुख

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 18, 2023, 07:41 PM IST

अहमदाबाद में दर्शकों की अभद्रता के बारे में पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत की थी लेकिन इस मामले में कार्रवाई होने की संभावना कम है। जानिए इस मामले में कैसा है आईसीसी का रुख।

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अहमदाबाद में भारत के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान दर्शकों के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर की गई शिकायत पर कार्रवाई होने की संभावना नहीं है क्योंकि नस्लभेदी संहिता केवल व्यक्तिगत मामलों तक सीमित है और उसके तहत एक समूह नहीं आता है।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

धार्मिक नारेबाजी का पाकिस्तानी टीम ने लगाया आरोप

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी अधिक दर्शक मौजूद थे। पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए पाकिस्तानी मूल के तीन अमेरिकी दर्शक ही उपस्थित थे। मोहम्मद रिजवान जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शकों के एक समूह ने धार्मिक नारेबाजी की, इसके बाद पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed