जबर्दस्त, मजा आ गयाः सात साल बाद भारत आने पर क्या कुछ बोले पाकिस्तानी क्रिकेटर, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 03:39 PM IST

Pakistan Cricket Team reactions, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारतीय जमीन पर सात साल बाद कदम रखा है। विश्व कप 2023 के लिए भारत आई पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी भारत पहुंचने पर जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व कप 2023
  • भारत पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम
  • सात साल बाद भारत आई है पाक टीम

Pakistan team in India, World Cup 2023: सात साल बाद भारत आने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर यहां हुए जबर्दस्त स्वागत से अभिभूत हैं और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने इसके बारे में कहा, ‘‘जबर्दस्त, मजा आ गया।’’ इससे पहले हवाई अड्डे पर भारतीय प्रशंसकों की जबां पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का नाम था । बाबर एंड कंपनी के यहां पहुंचते ही भारत में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ट्रेंड करने लगी और दोनों मुल्कों के बीच तनाव मानों लोग भूल ही गए।

World Cup 2023, Pakistan Cricket Team reactions on arrival in India

पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंची (AP)

मोहम्मद नवाज और सलमान आगा के अलावा पूरी पाकिस्तानी टीम पहली बार भारत आई है । टीम के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद थी कि लोग मैदान पर आयेंगे लेकिन हवाई अड्डे पर इस तरह के स्वागत की कल्पना नहीं की थी। वे टीम के इंतजार में खड़े थे और यह देखकर बहुत अच्छा लगा ।’’ बाबर ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ हैदराबाद में मिले प्यार से अभिभूत हूं ।’’ वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने लिखा ,‘‘ हमारा जबर्दस्त स्वागत ।’’

End of Feed