PAK vs NZ, World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने अभ्यास मैच में दी पाकिस्तान को पटखनी, रचिन रवींद्र और चैपमैन बने जीत के हीरो

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 29, 2023, 10:50 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है। कीवी बल्लेबाजों ने मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और सऊद शकील की मेहनत पर पानी फेर दिया।

हैदराबाद: शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा। केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने जीत के लिए मिले 346 रन के लक्ष्य को 38 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। कीवी टीम की जीत के हीरो युवा रचिन रवींद्र रहे। रवींद्र ने 72 गेंद में 97 रन की पारी खेली।रवींद्र भले ही शतक से चूक गए लेकिन उनकी अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने मोहम्मद रिजवान के शतकीय प्रयास पर पानी फेर दिया। उनके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 54(50), डेरिल मिचेल ने 59(57) और मार्क चैपमैन ने 41 गेंद 65 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। कीवी सलामी बल्लेबाज रचिन

Kane Williamson Rachin Ravindra

केन विलियमसन और रचिन रवींद्र

रिजवान ने खेली थी 103 रन की शानदार पारी

रिजवान ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 103 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 94 गेंद का सामना करके नौ चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान बाबर आजम ने भी भारतीय धरती पर अपने पहले मैच में 80 रन की आकर्षक पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं। सऊद शकील ने भी 75 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 345 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

End of Feed