World Cup Match Today, PAK vs AFG Preview: आज पाकिस्तान-अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानिए इस मैच की खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2023, 01:21 PM IST

Today's World Cup 2023 Match, PAK vs AFG Preview: आज विश्व कप 2023 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को ये मुकाबला तो जीतना ही होगा, साथ ही आगे के कई अन्य मैच भी जीतने होंगे। ऐसे में ये मैच उनके लिए काफी अहम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे विश्व कप 2023
  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान मुकाबला आज
  • पाकिस्तान के लिए बेहद अहम मैच

PAK vs AFG World Cup 2023 Preview Today: पाकिस्तान को अगर आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप में अपने अभियान को वापस पटरी पर लाना है तो उसे चेपक की धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर सोमवार को होने वाले मैच में अफगानिस्तान के स्पिनरों को बेहद सतर्कता से खेलना होगा। पिछले दो मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने होगी क्योंकि एक और हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगेगा।

End of Feed