World Cup 2023, IND vs SL Pitch Report, Weather: भारत-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 2, 2023, 01:21 PM IST

World Cup 2023 Match 33, IND vs SL Pitch Report Wankhede stadium and Mumbai weather forecast Today: आज (2 November 2023) आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आइए जानते हैं कि आज के मैच में कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में आज का मुकाबला
  • भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच होगी टक्कर
  • मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा

World Cup 2023, IND (India) vs SL (Sri Lanka) ODI Pitch Report Wankhede Stadium, Mumbai Weather Forecast Today: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज 33वां मुकाबला खेला जाना है। ये मैच भारत और श्रीलंका के बीच होगा। मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) आज अपना सातवां मैच खेलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शुरुआत से लेकर अब तक अपने सभी 6 मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया अकेली ऐसी टीम है जो अब तक अपराजित है। आज श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा।

भारत और श्रीलंका के विश्व कप 2023 में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया छह मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ है श्रीलंकाई क्रिकेट टीम जिसने अपने 6 मुकाबलों में अब तक सिर्फ दो मैचों में ही जीत दर्ज की है और वो 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। श्रीलंकाई टीम की विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें अब समाप्त हो चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के लिए अब बस एक जीत की जरूरत है।

End of Feed