क्रिकेट

India vs Sri Lanka ODI World Cup Playing 11: विश्व कप के मुकाबले में भारत और श्रीलंका की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 2, 2023, 01:37 PM IST

India vs Sri Lanka, IND vs SL ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: आईसीसी विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत के होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

Image

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 संभावित प्लेइंग-11

India vs Sri Lanka ,IND vs SL World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप के 33वें मुकाबले में टीम इंडिया की श्रीलंका से भिड़ंत होने जा रही है। भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है और 6 मैच में 6 में जीत हासिल कर चुकी है। अंक तालिका में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे पायदान पर हैं। वहीं श्रीलंका की टीम विश्व कप में अबतक खेले 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के साथ सातवें पायदान पर काबिज है।

श्रीलंका के लिए है करो या मरो का मुकाबला

भारत के खिलाफ मुकाबले सहित श्रीलंका के तीन मैच बचे हैं जिसमें से तीनों में उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में ये मुकाबला उसके लिए करो या मरो का है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम अपने वजूद की लड़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

भारतीय टीम में नहीं होगा कोई बदलाव

भारतीय टीम में श्रीलंका के खिलाफ भी कोई बदलाव नहीं होगा। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले के लिए भी अनुपलब्ध हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर को अपने होम ग्राउंड पर लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी एक और मौका दिया जाएगा। भारतीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले की तुलना में कोई बदलाव नहीं होगा।

श्रीलंका वेललागे को दे सकता है मौका

श्रीलंकाई टीम में एक बदलाव धनंजय डिसिल्वा की जगह दुनिथ वेललागे को शामिल किया जा सकता है। जिन्होंने भारत के खिलाफ एशिया कप के एक मुकाबले में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी।

भारत की प्लेइंग 11 (India Playing XI) रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग 11 (Sri Lanka Playing XI)

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article