IND vs SL Match Highlights, World Cup 2023: विश्व कप इतिहास में भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, सेमीफाइनल में की एंट्री
IND vs SL Match Highlights, World Cup 2023: विश्व कप इतिहास में भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, सेमीफाइनल में की एंट्री
विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत-श्रीलंका की टीम आमने-सामने है। मैच का आयोजन मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 50 ओवर की समाप्ति पर 357 रन बनाए हैं। इस स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को शुरुआत में ही तीन बड़े झटके लग गए हैं। टीम को दोनों ओपनर पथुम निसंका और दिमुथ करुणारत्ने आउट हो गए हैं। वहीं सदीरा समरविक्रमा भी सिराज के शिकार बन गए हैं।
टीम को पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा के रुप में झटका लगा था। बाद में विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी की और टीम को आगे ले गए। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज अपने शतक से चूक गए। कोहली 88 रन बनाकर आउट हुए वहीं गिल 92 पर चलते बने। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और 82 रन बनाए, लेकिन वे भी सेंचुरी से चूक गए। श्रीलंका की तरफ से मधुशंका ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने रोहित, विराट, गिल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को आउट किया।
IND VS SL Match LIVE Scorecard Highlights: Watch Here
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
India vs Sri Lanka LIVE Match Score: Watch Online
