World Cup 2023, IND vs SA Pitch Report, Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 5, 2023, 09:49 AM IST

World Cup 2023 Match 37, IND vs SA Pitch Report Eden Gardens and Kolkata weather forecast Today: आज (5 November 2023) विश्व कप 2023 में 37वां मुकाबला खेला जाना है। ये मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कोलकाता के मौसम का हाल।

World Cup 2023, IND (India) vs SA (South Africa) ODI Pitch Report Eden Gardens, Kolkata Weather Forecast Today: विश्व कप 2023 में आज का मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दोनों के लिए सेमीफाइनल में अभ्यास मैच की तरह रह गया है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लगातार सात जीत के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था। वहीं शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के कुछ देर बाद दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान यह खबर आई। ऐसे में अब भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच टॉप पर रहने की जंग होगी। अगर भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर लेती है तो ग्रुप दौर में वो अंत तक नंबर वन बनी रहेगी। ऐसे में इस मुकाबले की अहमियत बढ़ गई है।

IND vs SA Pitch and Weather Report

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पिच और वेदर रिपोर्ट

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में कैसी होगी पिच रिपोर्ट? (IND vs SA Pitch Report)

कोलकाता के इडेन गार्डन्स की पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। हालांकि विश्व कप इस मैदान पर अबतक खेले गए दो मुकाबलों में टीमें बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही हैं। कोलकाता की पिच पर अच्छा उछाल मिलता है ऐसे में बल्लेबाजों को यहां शॉट खेलने में आसानी होती है।

End of Feed