IND vs SA World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज होने वाला है। टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में पॉइंट टेबल के नंबर-1 भारत बनाम नंबर-2 दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीतती है तो विजय अभियान रखने में कामयाब रहेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका जीत हासिल करती है तो टेबल में टॉप पर एक बार फिर पहुंच जाएगी। भारत 14 अंक के साथ टेबल में टॉप पर, जबकि दक्षिण अफ्रीका 12 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs South Africa World Cup Match Date)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मुकाबला 05 नवंबर, 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs South Africa World Cup Match Venue)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मुकाबला? (India vs South Africa World Cup Match Timing)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01.30 बजे होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs South Africa World Cup 2023 Live Telecast On TV)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs South Africa World Cup Match Online Live Streaming)
भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
