
India vs South Africa: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की एक और बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंदा
बर्थडे बॉय विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया मौजूदा वर्ल्ड कप में विजय रथ पर सवार है। वनडे वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार 8वीं जीत है। इसी जीत के साथ भारत 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, हार के बाद भी दक्षिण अफ्रीका 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबााजी करने उतरी भारतीय टीम को 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का विशाल लक्ष्य दिया। बर्थडे बॉय विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों पर 10 चौके की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड शतक की बराबरी भी कर ली। कोहली ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में 83 रन पर ढेर हो गई। टीम के सिफ चार खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सके। मार्को जानसेन ने 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से सबसे ज्यादा 14 रन की पारी खेली। भारत के रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।