क्रिकेट

India vs South Africa ODI Paying 11, Dream11 Team: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसी है भारत की प्लेइंग 11

India vs South Africa , IND vs SA ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने है।

Image

भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Photo : Times Now Digital

India vs South Africa , IND vs SA ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने है। मैच का आयोजन ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जाने वाला है। वर्ल्ड कप 2023 में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ये दोनों टॉप पर मौजूद हैं ऐसे में जब दोनों के बीच भिड़ंत होगी तो बेस्ट प्लेइंग 11 देखने को मिलेगी।

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। टीम ने पिछले मैच में श्रीलंका को बुरी तरह से हराया था ऐसे में वे शानदार आत्मविश्वास में होंगे। वहीं अफ्रीका की टीम भी 7 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शानदार चल रही है।

अफ्रीका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम को उनकी कमी खलने वाली है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। लेकिन भारत पहले ही तीन पेसर्स के साथ खेल रही है ऐसे में उन्हें शामिल किए जाने के चांस कम है। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार तरीके से चल रही है। हालांकि 8वें नंबर पर एक बल्लेबाज की कमी अभी भी खलेगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में होगी स्पिनर की एंट्री

भारत दक्षिण अफ्रीका मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जा रहा है। वहां पर स्पिनर को थोड़ी मदद मिल सकती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम लुंगी नगीदी की जगह तबरेज शम्सी को शामिल कर सकती है। टीम की बल्लेबाजी बेहतरीन लय में चल रही है ऐसे में उसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

भारत की प्लेइंग इलेवन (India playing 11:)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन (South Africa playing 11)

तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article