Women's World Cup 2025: भारत-श्रीलंका मैच में दर्शकों ने रचा इतिहास, टूट गए सारे रिकॉर्ड

Womens world cup 2025 record: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए महिला विश्व कप के पहले ही मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। भारतीय टीम ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली इस मैच में दर्शकों ने भी रिकॉर्ड बना दिया है।

Womens world cup 2025 record: महिला वनडे विश्व कप 2025 के उद्घाटन मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच में दर्शकों की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। इस मैच में 22,843 दर्शक उपस्थित रहे, जो किसी भी आईसीसी महिला इवेंट के ग्रुप स्टेज मुकाबले में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले का रिकॉर्ड 2024 में दुबई में हुए भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच का था, जिसमें 15,935 दर्शक आए थे।

IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका (फोटो- PTI)

भारत की शानदार जीत से हुई शुरुआत

इस ऐतिहासिक मैच में भारत ने श्रीलंका को 59 रन से हराकर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की। टीम इंडिया पहली बार विश्व कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी है और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के इरादे से आगे बढ़ रही है।

End of Feed