Womens World Cup 2025: इस बार खत्म होगा खिताब का सूखा, BCCI सचिव ने टीम पर जताया भरोसा

Womens World Cup 2025: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती है। आगामी वनडे विश्व कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है। भारतीय टीम के पास चैंपियन बनने का मौका है।

Womens World Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास आगामी वनडे विश्व कप में चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।भारत और श्रीलंका मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच से महिला वनडे विश्व कप का शुभारंभ होगा।सैकिया ने कहा कि यह गुवाहाटी के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि यहां पहली बार आईसीसी विश्व कप का मैच आयोजित किया जाएगा।

Indian Women Cricket Team BCCI WOMEN

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI X)

श्रेया घोषाल देंगी प्रस्तुति

उद्घाटन समारोह में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल भी प्रस्तुति देंगी। वह विश्व कप के थीम सांग के साथ अपने 4-5 लोकप्रिय गीत गाकर कार्यक्रम को खास बनाएंगी।

End of Feed