Women's World Cup 2025, AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ICC Women's ODI World Cup 2025, AUS vs PAK Preview: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम बुधवार को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए जूझ रही है।

AUS-W vs PAK-W Women's World Cup Match Preview: अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने वाला ऑस्ट्रेलिया बुधवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए जूझ रही है। इस वैश्विक प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन अन्य टीम के प्रदर्शन से बिल्कुल अलग रहा है। एलिसा हीली की अगुवाई वाली टीम अब तक टूर्नामेंट में 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली एकमात्र टीम रही है और पिछले दो मैच में बांग्लादेश और भारत के खिलाफ कमजोर दिखे पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

ICC Womens World Cup 2025, AUS vs PAK Match Preview

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया ने 300 से अधिक का स्कोर खड़ा करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की आसान जीत दर्ज की थी। टीम की नजरें रिकॉर्ड में सुधार करने वाले आठवें विश्व कप खिताब पर टिकी हैं। हालांकि सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली, बेथ मूनी और एनाबेल सदरलैंड जैसी बल्लेबाज लड़खड़ा रही हैं लेकिन एश्ले गार्डनर ने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़कर अंत में मुकाबला एकतरफा बना दिया।

End of Feed