Women's World Cup 2025: अलाना किंग ने रचा इतिहास, महिला वनडे में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अलाना किंग ने इतिहास रचा। अलाना ने इतिहास गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से रचते हुए चौंकाया।अलाना दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं। उन्होंने 49 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 51 रन की पारी खेली।

Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में कोलंबो में खेले गए ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसे क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज अलाना किंग ने इस मैच में गेंद से नहीं, बल्कि बल्ले से इतिहास रच दिया। उन्होंने दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Alana king

एलाना किंग (फोटो- AP)

दसवें नंबर पर खेला गया ऐतिहासिक अर्धशतक

अलाना किंग जब बल्लेबाजी करने उतरीं, तब ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मुश्किल स्थिति में थी। टीम ने 115 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए थे और पाकिस्तान मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रहा था। लेकिन इसके बाद अलाना ने जिम्मेदारी संभाली और 49 गेंदों में नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली।इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक भी था।अलाना अब महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में दसवें नंबर पर अर्धशतक बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले कोई भी महिला खिलाड़ी इस नंबर पर पचास का आंकड़ा नहीं छू सकी थी।

End of Feed