Women's T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया, भारत के लिए मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह

न्यूजीलैंड ने शनिवार को अपने तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा लिए हैं। सेमीफाइनल में एंट्री के लिए भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में जीत जरूरी हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड ने दी श्रीलंका को 8 विकेट से मात
  • भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूरी हुई जीत
  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ अहम

शारजाह: न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए में अपने तीसरे मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया। श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 115 रन ही बना पाई। इसके बाद जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। कीवी टीम की जीत ने टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

New Zealand Women Cricket team

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (साभार T20 World Cup)

तीसरे पायदान पर मजबूत हुआ न्यूजीलैंड

श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ कीवी टीम के खाते में 3 मैच में 2 जीत और एक हार के साथ कुल 4 अंक हो गए हैं। उसका नेट रन रेट अब बढ़कर +0.282 हो गया है। दो जीत के बाद भी कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे पायदान पर है। भारतीय टीम के खाते में 3 मैच में 2 जीत और एक हार के साथ 4 अंक हैं। टीम इंडिया का नेट रन रेट +0.576 है। जो ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट +2.786 के बाद सबसे ज्यादा है।

End of Feed