Women's T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान मैच में बना था ये खास रिकॉर्ड, आईसीसी ने गर्व के साथ किया ऐलान

हाल ही में यूएई की मेजबानी में खेले गए महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान मैदान में उपस्थित दर्शकों की संख्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला टी20 विश्व कप में टूटे दर्शकों के रिकॉर्ड
  • भारत-पाकिस्तान लीग मैच में जुड़े रिकॉर्ड दर्शक
  • पिछले टी20 विश्व कप की तुलना में दर्शकों की संख्या में हुआ बड़ा इजाफा

दुबई: महिला टी-20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास में ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखा। पड़ोसी देशों के बीच 6 अक्टूबर को खेले गए ग्रुप ए के मैच में 15,935 दर्शक मैदान में मौजूद थे। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात गेंद शेष रहते छह विकेट से मैच जीत लिया। हालांकि,टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड ने पिछले वर्ष के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ खिताब अपने नाम किया।

IND W vs PAK W

भारत बनाम पाकिस्तान (साभार ACC)

दर्शकों की संख्या में हुआ बड़ा इजाफा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को बताया कि महिला टी20 विश्व कप 2024 महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन था, जिसमें टूर्नामेंट के दौरान 91,030 प्रशंसक आए, जो पिछले संस्करण की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक फाइनल में 21,457 दर्शक उपस्थित थे, जो दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले फाइनल से 68 प्रतिशत अधिक था।

End of Feed