Women ODI World Cup Date: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है। 30 सितंबर से 2 नंवबर के बीच होने वाला यह वनडे वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 5 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के पास होमग्राउंड का फायदा उठाकर चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर को मेजबान भारतीय टीम के मैच से होगा। 12 साल बाद भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में 29 अक्टूबर को जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरू या कोलंबो में खेला जाएगा।
महिला टी20 वर्ल्ड कप तारीख और वेन्यू (साभार -BCCI)
वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भाग लेने वाली टीमें
मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा इस बार ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अप्रैल में छह टीमों के क्वालीफायर में शीर्ष दो में रहकर इसमें जगह बनाई थी। आस्ट्रेलिया सात बार का चैम्पियन है जबकि भारत एक बार भी नहीं जीत सका है ।
इन मैदान पर होगा मुकाबला
- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)
- एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी)
- होलकर स्टेडियम (इंदौर)
- एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम)
- आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो)
