Asia Cup 2026: रविवार को हरमन एंड ब्रिगेड करेगी अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत, थाइलैंड से मुकाबला

भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना पहला मुकाबला रविवार को थाईलैंड से खेलेगी। भारत को आठ टीमों वाली महिला टी20 एशिया कप में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

शुक्रवार से एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है, लेकिन भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार से करेगी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसका सामना थाइलैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। भारत को आठ टीमों वाली महिला टी20 एशिया कप में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। ऐसे समय में जबकि टीम की फॉर्म और निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं तब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम चाहेगी कि वो थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत करे।

HARMANPREET KAUR

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

भारतीय टीम का रहा है जलवा

पिछले एक दशक में महिला टी20 एशिया कप में भारत सबसे दबदबा बनाने वाली टीम रही है। उसने 2016-17 से इस टूर्नामेंट के टी20 प्रारूप के पांच संस्करणों में तीन बार खिताब जीता है लेकिन हाल में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

End of Feed