Women Asia Cup Schedule: भारत-पाकिस्तान मुकाबले को किया गया शिफ्ट, जारी हुआ महिला एशिया कप का अपडेटेड शेड्यूल

Women Asia Cup Schedule: एशियाई क्रिकेट परिषद आईसीसी ने एशिया कप 2024 के लिए अपडेटेड शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
बदला गया भारत-पाकिस्तान का शेड्यूल
पहली बार 8 टीम के बीच होगा एशिया कप
28 जुलाई को होगा फाइनल मुकाबला

Women Asia Cup Schedule: एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने मंगलवार को आगामी महिला एशिया कप 2024 के अपडेटेड शेड्यूल की घोषणा की है। महिला एशिया कप 2024 इस बार 19 जुलाई से शुरू होने वाला है जिसमें एशिया की शीर्ष 8 महिला क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट 19 से 28 जुलाई तक श्रीलंका के दांबुला में होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा, "यहां एसीसी महिला एशिया कप 2024 का अपडेटेड शेड्यूल है। एशिया की टॉप 8 महिला क्रिकेट टीमों के एक्शन के लिए सभी फैंस तैयार हो जाएं। सभी अपने कैलेंडर पर मार्क कर लें क्योंकि यह 19 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के दांबुला में शुरू होने जा रहा है।"

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

भारत-पाकिस्तान (साभार-BCCI Women)

बदला गया भारत-पाकिस्तान मैच का शेड्यूल

एसीसी द्वारा जारी किए गए अपडेट शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख बदली गई है। पहले यह रोमांचक मुकाबला 21 जुलाई को होना था, लेकिन अब यह 19 जुलाई को होगा। प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 26 जुलाई को होगा। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा।

End of Feed