विमेंस एशिया कप 2026 का शेड्यूल और वेन्यू फाइनल, मोहसिन नकवी की मंजूरी का इंतजार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, विमेंस एशिया कप 2026 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। टूर्नामेंट के 28 अगस्त को शुरू होने और रविवार, 13 सितंबर तक चलने की संभावना है। हालांकि, मोहसिन नकवी ने अभी इसके लिए मंजूरी नहीं दी है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विमेंस एशिया कप 2026 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। टूर्नामेंट के 28 अगस्त को शुरू होने और रविवार, 13 सितंबर तक चलने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, ACC ने टूर्नामेंट के लिए तारीखें नोट करने के लिए और इसमें हिस्सा लेने वाले आठ देशों को पहले ही सूचित कर दिया है।

Asia cup 2026

यूएई में खेला जा सकता है विमेंस एशिया कप 2026। फाइल फोटो

यह विमेंस T20 एशिया कप का छठा संस्करण होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान UAE शामिल होंगे। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अभी तक शेड्यूल, तारीखों और वेन्यू (स्थान) की घोषणा नहीं की है। क्योंकि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाली लीडरशिप से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

End of Feed