IND vs ENG: भारत की जीत के बाद लगा बधाईयों का तांता, सचिन-युवराज समेत अन्य दिग्गजों ने ऐसे जताई खुशी

Team india win messages: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का सामना 29 जून 2024 को द.अफ्रीका से होने वाला है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बधाईयों का तांता लग गया और कई दिग्गजों ने खास अंदाज में अपनी खुशी व्यक्त की।

Team india win messages: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को बुरी तरह से धूल चटा दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का सामना 29 जून 2024 को द.अफ्रीका से होने वाला है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बधाईयों का तांता लग गया और कई दिग्गजों ने खास अंदाज में अपनी खुशी व्यक्त की।

IND vs ENG

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- ap)

मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य था। लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने पूरी इंग्लैंड टीम 16.4 ओवर में केवल 103 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की बेबस बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी ओर से सर्वाधिक 25 रन की पारी हैरी ब्रूक ने खेली। ब्रूक के अलावा जोस बटलर ने 23 रन बनाए। इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए।भारत की ओर से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 2022 में इंग्लैंड से मिली 10 विकेट की करारी हार का बदला भी ले लिया।

End of Feed