IPL 2026: क्या आज आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलने उतरेंगे एमएस धोनी?

आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज भिड़ंत होने जा रही है। माना जा रहा है कि ये मैच एमएस धोनी का आईपीएल में सीएसके की जर्सी में बतौर खिलाड़ी आखिरी मैच हो सकता है। क्या आज आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेलने उतरेंगे एमएएस धोनी?

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का लीग दौर अपने समापन की ओर बढ़ चला है लेकिन प्लेऑफ में टीमों की एंट्री को लेकर रोमांच चरम पर है। 62 मैच खेले जा चुके हैं और केवल एक टीम प्लेऑफ में एंट्री करने में सफल हो सकी है। ऐसे में सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के परिणाम से उलट करोड़ों भारतीय फैन्स की नजरें इस पर है कि क्या एमएस धोनी या सीएसके के थाला आज आईपीएल में सीएसके के लिए अपना आखिरी मैच खेलने उतरेंगे?

MS Dhoni

एमएस धोनी (फोटो क्रेडिट AI Generated)

थाला के दीदार का फैन्स को है बेसब्री से इंतजार

आज का मुकाबला सीएसके का घरेलू मैदान पर सीजन का आखिरी मैच है। धोनी अबतक खेले गए 12 मैच में मैदान पर नहीं उतरे, चोट उनकी राह का रोड़ा बनी रही। फैन्स बेसब्री से अपने हीरो की एक झलक पाने को बेकरार हैं। चेन्नई के हर मैच से पहले सोशल मीडिया में धोनी का नाम ट्रेंड करने लगा, हर कोई ये जानने को बेकरार था कि आज धोनी खेल रहे हैं या नहीं? ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और आज भी मैच से पहले भी फैन्स का उत्साह अपने चरम पर होने की पूरी संभावना है।

End of Feed