IND vs ENG 4th Test: क्या मैनचेस्टर टेस्ट में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? टीम इंडिया के सहायक कोच ने दिया ये जवाब

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं इस बात का जवाब भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद दिया।

बेकेनहैम: भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में बराबरी की स्थिति में आने के लिए मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खिलाना चाहती है लेकिन अंतिम फैसला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू हो रहे ‘करो या मरो’ मैच के करीब ही लेगी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत 22 रन से हार गया था जिससे श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ गया।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (फोटो क्रेडिट AP)

मैनचेस्टर टेस्ट के लिए उपलब्धता नहीं है सुनिश्चित

बुमराह को पूर्व निर्धारित रणनीति के अंतर्गत श्रृंखला में अधिकतम तीन टेस्ट खेलने हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में सात विकेट लेकर नेतृत्व किया लेकिन अगले मैच के लिए उनकी उपलब्धता अभी तक निश्चित नहीं है। हालांकि ओल्ड ट्रैफर्ड में बुमराह की उपलब्धता कई कारकों पर निर्भर करेगी। टेन डोएशे ने लार्ड्स में मिली हार के बाद बेकेनहैम में भारत के एकमात्र ट्रेनिंग सत्र के बाद कहा,'हम यह फैसला मैनचेस्टर में ही लेंगे। हम जानते हैं कि अंतिम दो टेस्ट में से उसे एक के लिए चुन सकते हैं। मुझे लगता है कि अब मैनचेस्टर में श्रृंखला दांव पर है इसलिए उसे खिलाने पर विचार किया जाएगा। हमें फिर भी सभी कारकों को देखना होगा। हम वहां कितने दिन क्रिकेट खेल पाएंगे। इस मैच को जीतने के लिए हमारे लिए सबसे अच्छा मौका क्या है? और फिर यह भी कि योजना ओवल में कैसे फिट बैठती है।'भारत 19 जुलाई को मैनचेस्टर पहुंचेगा।

End of Feed