Wiaan Mulder's World Record: दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने रचा टेस्ट क्रिकेट में अनोखा इतिहास

वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी घातक गेंदबाजी के बल पर सात विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट इतिहास की रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा लिया।

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी मुकाबले में अनोखा इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश की दूसरी पारी में उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए और टीम की पारी और 219 रन के अंतर से जीत में अहम भूमिका अदा की। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मुल्डर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में करियर में तिहरा शतक जड़ने अलावा एक टेस्ट पारी में सात विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Wiaan Mulder

वियान मुल्डर (फोटो क्रेडिट ANI)

बांग्लादेश के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

मुल्डर ने 31 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड केशव महाराज के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ डरबन में 32 रन देकर 7 और गेबेरहा में 40 रन देकर 7 विकेट एक पारी में लिए थे। उनका गेंदबाजी प्रदर्शन सेंचुरियन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साल 2013 में काइल एबॉट ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 रन देकर 7 विकेट सेंचुरियन में चटकाए थे।

शतक के साथ सत्ता जड़ने वाले छठे खिलाड़ी

वियान मुल्डर एक टेस्ट मैच में शतक जड़ने के साथ-साथ पारी में सात विकेट चटकाने वाले दुनिया छठे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी (1920), इग्लैंड के इयान बॉथम (1978), भारत के रविचंद्रन अश्विन (2016), अफगानिस्तान के नसीर खान मारूफखिल (2026) के नाम दर्ज है।

चौथे गेंदबाज के रूप में सबसे तेज 7 विकेट

मुल्डर के नाम चौथे गेंदबाजी के रूप में सबसे तेज गति से 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। उन्होंने 64 गेंद में 7 विकेट अपनी झोली में डाले। इससे पहले ये रिकॉर्ड ह्यूग टायफील्ड के नाम दर्ज था। उन्होंने डरबन में साल 1950 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 68 गेंद में 7 विकेट अपने नाम किए थे। चार गेंद के अंतर से मुल्डर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

End Article
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रका...

End of Feed