WI vs IND: वेस्टइंडीज में होगी भारत के इन गेंदबाजों की अग्नि परीक्षा, इन गेंदबाजों का नाम है शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2023, 08:11 PM IST

WI vs IND, India fast bowlers test in West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मुकाबले से होगी। भारत के गेंदबाजों को इस सीरीज के दौरान अग्नि परीक्षा देनी होगी।

WI vs IND, India fast bowlers test in West Indies: भारतीय टेस्ट टीम को पिछले एक दशक में विदेशों में अप्रत्याशित सफलता किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण मिली, लेकिन वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई टीम के तेज गेंदबाजों को लेकर यह बात नहीं कही जा सकती। प्रत्येक टीम कभी ना कभी बदलाव के दौर से गुजरती है लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने तथा मोहम्मद शमी और उमेश यादव की अनुपस्थिति के कारण भारत के मामले में यह दौर उससे जल्दी जुड़ गया।

विराट कोहली जब कप्तान थे तो वह पांच गेंदबाजों के साथ उतरने को प्राथमिकता देते थे और तब भारतीय तेज गेंदबाजों ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार दो फाइनल में हार के बाद भविष्य के लिए योजना बनाना सही होगा। शमी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक और चक्र में खेल सकते हैं लेकिन 35 वर्षीय उमेश यादव के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। टीम बुमराह की सेवाएं लेना पसंद करेगी लेकिन वह अपनी वापसी पर लंबे प्रारूप की चुनौतियों को झेल पाएंगे या नहीं इसको लेकर संदेह है। ऐसे में भारत के पास वर्तमान समय में तेज गेंदबाजी के बहुत कम विकल्प हैं।

End of Feed