WI vs AUS 1st Test Live Streaming: नए कप्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी वेस्टइंडीज, जानें भारत में कब और कैसे देख सकते हैं लाइव

WI vs AUS 1st Test 2025 Live Score Streaming, वेस्टइंडीज वर्सेज ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग , West Indies vs Australia When and Where to Watch Live Scorecard Online Streaming: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (25 जून 2025) से खेला जा रहा है। आइए जानते हैं इसे भारत मेंं कैसे लाइव देख सकते हैं।

WI vs AUS 1st Test 2025 Live Score Streaming: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आज से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट मैच बारबाडोस के केन्सिंग्टन ओवल मैदान पर 25 से 29 जून तक खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम इस मैच में नए कप्तान रोस्टन चेस के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बाद अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। इस मैच में वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज (Roston Chase) के पास है वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं।

WI vs AUS Live streaming.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग

ऑस्ट्रेलिया अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बिना पहले टेस्ट में खेलेगा, क्योंकि WTC फाइनल के दौरान लगी उंगली की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। प्रबंधन ने खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को भी कैरेबियाई दौरे से बाहर कर दिया। पूर्व विश्व नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज को छह साल में पहली बार टेस्ट इलेवन से बाहर किया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार शुरुआत करने वाले सैम कोंस्टास लाबुशेन की जगह लेंगे, जबकि जोश इंगलिस चोटिल स्मिथ की जगह लेंगे, जिन्होंने फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक बनाया था।

End of Feed