क्यों टीम इंडिया इतने सालों से नहीं जीत पा रही आईसीसी खिताब, रिकी पोंटिंग ने बताई वजह

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 6, 2024, 05:14 PM IST

Ricky Ponting On India ICC Title drought: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बताया है कि आखिर भारतीय क्रिकेट टीम पिछले एक दशक से आईसीसी खिताब जीतने में क्यों सफल नहीं हो पा रही है। न्यूयॉर्क में मौजूद रिकी पोंटिंग ने बताया है कि इसके कई कारण हैं लेकिन मुख्य कारण मानसिकता से जुड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024
  • भारत क्यों नहीं जीत पा रहा कोई आईसीसी खिताब?
  • रिकी पोंटिंग ने बताया भारत के खिताबी सूखे का कारण

रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम को आईसीसी टूर्नामेंटों में सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का शऊर बखूबी आता था और दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान का मानना है कि भारत को भी आईसीसी खिताब का सूखा दूर करने के लिये मानसिक बाधाओं से पार पाकर ऐसा ही कुछ करना होगा। क्रिकेट की महाशक्ति भारत ने आखिरी बाद 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में आईसीसी खिताब जीता था । भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में न्यूयॉर्क में आयरलैंड को हराकर शानदार शुरूआत की।

Ricky Ponting

रिकी पोंटिंग (Instagram)

न्यूयॉर्क से पीटीआई से बातचीत में पोंटिंग ने कहा कि भारतीय टीम को अपने प्रशंसकों के जबर्दस्त दबाव से निपटने का तरीका तलाशना होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ आपको स्पष्ट रहना होगा कि आपका फोकस टूर्नामेंट पर है , ना कि बाहरी दबाव के बारे में चिंता करने पर या बहुत अधिक आगे की सोचने पर।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिये कि विश्व कप जीतना आसान नहीं होता । एक ही समय में दुनिया के सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इसमें खेलते हैं ।’’

End of Feed