मेजबान यूएसए हुई 'Stop clock' नियम का पहला शिकार, टीम इंडिया को सौगात में मिले 5 रन

T20 World Cup 2024: यूएसए के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को बिना मेहनत के 5 रन मिले। इसके साथ ही यूएस की टीम स्टॉप क्लॉक का शिकार होने वाली पहली टीम बन गई। आईसीसी ने तय समय पर मैच पूरा करने के लिए इस नियम को टी20 वर्ल्ड कप में लागू किया।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए 'Stop clock' नियम का शिकार बनने वाली पहली टीम बन गई। यह घटना 16वें ओवर के शुरू होने से पहले हुई जिसके बाद टीम इंडिया को पेनेल्टी के रुप में 5 रन मिल गए। ऐसी पिच पर जहां एक-एक रन बनाना मुश्किल हो रहा था वहां टीम इंडिया को बिना किसी मेहनत के ये 5 रन मिले। टीम इंडिया को ये रन यूएसए के 60 सेकेंड के भीतर नया ओवर शुरू नहीं करने के कारण मिले।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

भारत बनाम यूएसए (साभार-AP)

ICC का Stop clock' नियम

दरअसल मैच को नियम समय में पूरा करने के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आईसीसी ने एक नया नियम जिसका नाम 'Stop clock' है लाया था। इसके तहत ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना होता है। 60 सेकंड की ये काउंटिंग एक इलेक्ट्रॉनिक घड़ी पर दिखती है और कप्तान को समय से पहले अगला ओवर शुरू करना होता है। लेकिन यदि फील्डिंग करने वाली टीम के कप्तान द्वारा 3 बार यह गलती दोहराई जाती है तो उस पर पेनेल्टी लगाई जाती है। इस पेनेल्टी के तौर पर बैटिंग करने वाली टीम को उपहार स्वरुप 5 रन दिए जाते हैं। भारत और यूएसए के मैच के दौरान मोनांक पटेल की अनुपस्थिति में यह गलती एरॉन जोन्स ने की और टीम इंडिया को 5 रन मिले।

End of Feed