अहमदाबाद टेस्ट के आखिरी दिन मैदान पर नहीं उतरे श्रेयस अय्यर? बीसीसीआई ने दिया जवाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 13, 2023, 09:56 AM IST

Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। प्रशंसकों के सवालों के बीच बीसीसीआई ने इस बारे में बयान जारी किया है।

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में युवा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और अब उनको लेकर अपडेट सामने आई है कि वह 5वें दिन भी मैदान पर नहीं उतरेंगे। हालांकि, उनके आगे के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चौथे दिन के पहले सत्र के खेले के शुरुआती घंटे में रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत विराट कोहली का साथ देने आए।

Shreyas-Iyer

श्रेयस अय्यर

अय्यर की पीठ में है दर्द, कराया जा रहा है स्कैन

End of Feed