IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ऋतुराज गायकवाड़? जानें वजह

Why Ruturaj Gaikwad not playing IND vs SA 2nd T20: भारत और द. अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई है। इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।

Why Ruturaj Gaikwad not playing IND vs SA 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर द. अफ्रीका ने गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में जब भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो इसमें धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल नहीं था। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को जगह दी गई थी। अब बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह बता दी है।

Ruturaj Gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- AP)

बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड़ मैच से पहले ही बीमार चल रहे थे और इसी वजह से उन्हें इस मैच में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में टीम की उप-कप्तानी भी की थी।

End of Feed