आईपीएल का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है। यह मुकाबला आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में है और इस मुकाबले से पहले आरसीबी के फैंस को एक बड़ा झटका लगा जिसकी घोषणा टॉस के वक्त कप्तान रजत पाटीदार ने किया। टॉस के दौरान पाटीदार से जब टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एन्गिडी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात की। पाटीदार ने कहा 'वह भी इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।
जोश हेजलवुड (साभार-IPL)
क्यों नहीं खेल रहे हैं जोश हेजलवुड
आईपीएल 2025 में आरसीबी के सबसे बड़े मैच विनर जोश हेजलवुड चेन्नई के खिलाफ यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने जोश हेजलवुड के न खेलने को लेकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन टॉस के फौरन बाद उन्हें मैदान पर लंगड़ाते हुए देखा गया, जिससे पता चलता है कि वह इंजरी के कारण इस मुकाबसे से दूर हैं। बाद में जाने-माने कांमेटेटर हर्षा भोगले ने बताया कि उन्हें कंधे में चोट लगी है। उनकी इंजरी कितनी बड़ी है और वह कब तक खेलेंगे इस पर टीम मैनेजमेंट की पुष्टि का इंतजार है।
मैच विनर हैं जोश हेजलवुड
इस बार आरसीबी के लिए हेजलवुड सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर खेल रहे हैं। हेजलवुड ने 10 मैच में 17.28 की औसत से 18 विकेट चटकाए हैं जिसमें एक फोर-फर भी शामिल है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में फिलहाल प्रसिद्ध कृष्णा के बाद दूसरे नंबर पर हैं। हेजलवुड ने राजस्थान के खिलाफ मैच में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: शेख राशिद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11
जैकब बैथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी नगिडी, यश दयाल।
