EXPLAINED: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान क्यों पाकिस्तान का समर्थन करेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसक?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के लिए समीकरण बेहद मुश्किल हो गए हैं। ऐसे में दोनों टीमों के प्रशंसकों के प्रशंसक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की जीत की दुआ कर रहे हैं। जानिए किस टीम के लिए कैसे हैं WTC फाइनल के समीकरण?

मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का आगाज गुरुवार को खचा-खच भरे मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में हो गया। अबतक खेले गए तीन मैच के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों की नजरें बाकी बचे दो मैच में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने पर है। मेलबर्न से 10 हजार किमी दूर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में दो टेस्ट की सीरीज के पहले मुकाबले में भिड़त शुरू हो चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसकों की नजरें दो मैच की इस टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। इस मैच में भारतीय प्रशंसक पाकिस्तानी टीम का समर्थन कर रहे हैं। क्योंकि पाकिस्तान की सीरीज में जीत दोनों टीमों की WTC फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखेगी।

Indian Cricket Team fans

भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स

भारत क्यों कर रहा है पाकिस्तान का समर्थन

भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीन टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। इन तीनों टीमें का फाइनल में पहुंचना उनके हाथ पर निर्भर है। फिलहाल WTC की अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए फाइनल की राह सबसे आसान है। अगर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दो में से एक भी मैच दक्षिण अफ्रीकी टीम जीत लेती है तो वो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। अगर भारतीय टीम मेलबर्न और सिडनी दोनों टेस्ट मैच अपने नाम करने में सफल होती है तो भी वो दक्षिण अफ्रीका के सीरीज में कम से कम एक मैच जीतने और एक हारने के बाद बाद दूसरे स्थान पर रहेगी।

End of Feed