Who Won Yesterday T20 World Cup Match (2 June, 2024): कल का मैच कौन जीता? WI vs PNG, वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Pakistan vs Papua New Guinea, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को 5 विकेट से मात दी। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज ने जीत के साथ की टी20 विश्व कप में शुरुआत
  • पापुआ न्यू गिनी को दी 5 विकेट से मात
  • 19 ओवर में हासिल किया 137 रन का लक्ष्य

WI vs PNG, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): मेजबान वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 5 विकेट के अंतर से जीत के साथ की है। मैच में पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसे हासिल करने में विंडीज की टीम के पसीने छूट गए। 16 ओवर में 97 रन पर 5 विकेट वेस्टइंडीज ने गंवा दिए थे। लेकिन अंत में रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल ने 6 गेंद और 5 विकेट शेष रहते वेस्टइंडीज को जीत दिला दी। दो बार की चैंपियन विंडीज ने इसके साथ ही जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

West Indies Cricket team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम(साभार T20 World Cup)

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस:

वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत

वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत खराब रही। ओपनर टोनी उरा दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। उरा 2(5) रन बना सके। इसके बाद पापुआ न्यू गिनी को दूसरा झटका भी तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लीगा सईका के रूप में लगा। सईका 1(2) रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। पॉवरप्ले की आखिरी गेंद पर कप्तान असद वाला को अल्जारी जोसफ ने रोस्टन चेज के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 21(22) रन बनाए।

End of Feed