वमेंस वनडे विश्व कप 2025, दक्षिण अफ्रीका ने दी भारत को रोमांचक मुकाबले में पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टन में खेले गए विश्व कप 2025 के रोमांचक रहे अहम मुकाबले में तीन विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विमेंस महिला वर्ल्ड कप 2025 के विशाखापट्टनम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने मैच में 102 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद ऋचा घोष की 77 गेंद में 84 रन की आतिशी पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 252 रन के लक्ष्य को नैडिन डी क्लार्क की 54 गेंद में 84 रन की आतिशी नाबाद पारी की बदौलत 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम के जबड़े से अंतिम ओवरों में डी क्लार्क की आतिशी पारी की बदौलत छीन ली।

India Women vs South Africa Women Kal ka Match Kaun Jeeta

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम, कल का मैच कौन जीता

252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डी क्लार्क ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 54 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 84 रन बनाने के अलावा क्लो ट्रायोन (49) के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को 48.5 ओवर में सात विकेट पर 252 रन के स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिलाई। कप्तान और सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट ने भी 70 रन की उम्दा पारी खेली।

End of Feed