Who Won Yesterday Cricket Match (02 November, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND W vs SA W, विमेंस वनडे विश्व कप 2025 फाइनल, दक्षिण अफ्रीका को मात देकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND W vs SA W, Who Won Yesterday Women's ODI World Cup 2025 Final Match (कल का मैच कौन जीता?): हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 52 रन के अंतर से मात देकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल और रोमांच।

Who Won Yesterday Cricket Match (02 November , 2025)(कल का मैच कौन जीता): हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीक का महिला टीम को 52 रन के अंतर से मात देकर पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन का स्कोर शेफाली वर्मा की 87(78), दीप्ति शर्मा की 58(58), स्मृति मंधाना की 45(58) और ऋचा घोष की 24 गेंद में 34 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को 45.3 ओवर में 246 रन पर ढेर करके खिताब अपने नाम कर लिया। दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर 5 विकेट और शेफाली वर्मा ने 36 रन देकर 2 विकेट चटकाकर टीम इंडिया की खिताबी जीत सुनिश्चित की। ऐसा रहा खिताबी मुकाबले के पल पल का हाल।

India Women vs South Africa Women Kal ka Final Match Kaun Jeeta

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम, कल का मैच कौन जीता

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस:

बारिश से प्रभावित विमेंस वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान लौरा वॉलवर्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी सेमीफाइनल की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

End of Feed