कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, SRH vs RR T20 Match, दो अनकैप्ड खिलाड़ी ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

आईपीएल के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हरा दिया। यह राजस्थान की इस सीजन पहली हार जबकि हैदराबाद की दूसरी जीत है।

कप्तान ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी के बाद डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। यह इस सीजन राजस्थान की पहली हार है। हिंगे ने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर और आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट कर अपने डेब्यू को यादगार बनाया। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने सनराइजर्स ने किशन की आतिशी पारी के बाद आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स को 19 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया।

kal ka match kaun jeeta

कल का मैच कौन जीता (साभार-X)

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम आज के मुकाबले में दो-दो बदलाव के साथ उतरी थी। हैदराबाद की ओर से साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने अपना डेब्यू किया जबकि राजस्थान की ओर से प्रिटोरियस का डेब्यू हुआ।

हैदराबाद की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच करवाया। 2026 में अभिषेक 7वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए।

End of Feed