Who Won Yesterday Cricket Match (23 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, MI vs CSK T20 Match, मुंबई लोकल को पटखनी देकर जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई एक्सप्रेस, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 22 April, 2026, MI vs CSK, kal ka match kaun jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को उसके घर पर 103 रन के अंतर से करारी मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में 208 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए हाल बेहाल हो गया। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

who won yesterday IPL Match, 22 April, 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) MI vs CSK kal ka IPL Match kaun jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 33वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स का पांच बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाल बेहाल हो गया। मुंबई इंडियन्स की टीम जीत के लिए मिले 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 104 रन बनाकर ढेर हो गई और 103 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की इस ऐतिहासिक जीत की इबारत संजू सैमसन और अकील हुसैन ने लिखी। संजू सैमसन ने 54 गेंद में 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर चेन्नई को 6 विकेट पर 207 रन के स्कोर तक पहुंचाया इसके बाद अकील हुसैन ने 17 रन देकर 4 विकेट चटकाकर मुंबई पलटन को 104 रन पर समेटकर जीत दिला दी। यह चेन्नई सुपर किंग्स की सीजन में तीसरी जीत है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही सीएसके की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियन्स सीजन में पांचवीं हार के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। जानिए कैसा रहा वानखेड़े में गुरुवार को खेले गए मुकाबले के पल पल का हाल?

mumbai indians vs Chennai Super kings Kal Ka Match Kaun Jeeta

मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस:

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed