IND vs SA 2nd ODI, दक्षिण अफ्रीका ने दी भारत को रोमांचक रहे दूसरे वनडे में मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार को रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Who Won Yesterday Cricket Match (03 December, 2025)(कल का मैच कौन जीता): केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले गए तीन मैच की वनडे सीरीज के रोमांचक रहे दूसरे मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली की 102 और रुतुराज गायकवाड़ की 105 रन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 359 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवर में 4 विकेट और 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

India vs South Africa 2nd ODI Kal Ka Match Kaun Jeeta

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच, कल का मैच कौन जीता

किसने जीता टॉस:

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

रोहित-यशस्वी ने दिलाई तेज शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टी को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 40 रन जोड़ लिए। लेकिन पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा नांद्रे बर्गर की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों लपके गए। रोहित 14(8) रन बना सके।

End of Feed