Who Won Yesterday Cricket Match (31 January, 2026): कल का मैच कौन जीता? IND vs NZ 5th T20, भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें टी20 रौंदाकर 4-1 से जीती सीरीज, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs NZ, Who Won Yesterday 5th T20 Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने न्यूजीलैंड को तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रन के अंतर से पटखनी देकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। ऐसा रहा रनों के अंबार और चौकों-छक्कों की बारिश वाले मुकाबले के पल पल का हाल।

Who Won Yesterday Cricket Match (31 January, 2026)(कल का मैच कौन जीता): भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की टी20 सीरीज के शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी मुकाबले में 46 रन के अंतर से मात देकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 43 गेंद में 103, सूर्यकुमार यादव की 30 गेंद में 63 और हार्दिक पांड्या की 17 गेंद में 42 रन की आतिशी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने फिन एलन की 38 गेंद में 80 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत करारा जवाब दिया। एलन के अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर ढेर हो गई और 46 रन से हार के साथ सीरीज का अंत किया।

IND vs NZ 5th T20I Kal Ka match Kaun jeeta

भारत बनाम न्यूजीलैंड,पांचवां टी20, कल का मैच कौन जीता

भारत ने जीता टॉस किया गेंदबाजी का फैसला:

तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम मैच में तीन और कीवी टीम चार बदलाव के साथ उतरी।

खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत, फिर नाकाम हुए सैमसन

भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन अपने घरेलू मैदान पर पहली बार अंतररराष्ट्रीय मैच खेलते हुए कोई कमाल नहीं दिखा सके। काइल जैमीसन ने उन्हें तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच कराकर चलता कर दिया। सैमसन 6(6) रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम को 31 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

End of Feed