Who Won Yesterday Cricket Match (12 February, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs ENG, भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को दी मात,देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs ENG, Who Won Yesterday Third ODI Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने इंग्लैंड को तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 142 रन के बड़े अंतर से मात देकर 3-0 के अंतर से अपने नाम कर ली है। जानिए कैसा रहा अहमदाबाद में खेले गए तीसरे मुकाबले के पल-पल का हाल?

IND vs ENG, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले इंग्लैंड का तीन मैच की सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। अहमदाबाद में बुधवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने 142 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऐसे में भारतीय टीम 50 ओवर में 356 रन बनाकर ढेर हो गई। शुभमन गिल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 112 रन की पारी खेली। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा। इसके बाद जीत के लिए मिले 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 214 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Kal Ka Match Kaun Jeeta

भारत बनाम इंग्लैंड कल का मैच कौन जीता

इंग्लैंड ने जीता टॉस:

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने लगातार तीसरे मैच में टॉस जीता। लेकिन पिछले दो मैचों से अलग इस बार उन्होंने टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत:

भारतीय टीम की शुरुआत तीसरे वनडे में खराब रही। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मार्क वुड का शिकार बना। फिल साल्ट ने उनका शानदार कैच लपका। पिछले मैच के शतकवीर रोहित इस मुकाबले में केवल 1 रन बना सके।

विराट-गिल ने संभाला मोर्चा

रोहित शर्मा के 6 के स्कोर पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली और दूसरे ओपनर शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 9.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 58 गेंद में पूरी हुई। इसके बाद दोनों ने टीम को 16.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दूसरे विकेट के लिए विराट-गिल के बीच शतकीय साझेदारी 96 गेंद में पूरी हुई। इसी दौरान गिल ने 51 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से अपना सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

End of Feed