Who Won Yesterday Cricket Match (6 February, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs ENG, भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को दी पटखनी,देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs ENG, Who Won Yesterday First ODI Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने इंग्लैंड को तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। जानिए कैसा रहा नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच का हाल?

IND vs ENG, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.4 ओवर में 248 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 249 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने शुभमन गिल की 87 रन की पारी की बदौलत 38.4 ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया।

India vs England First ODI Kal Ka match Kaun Jeeta

भारत बनाम इंग्लैंड कल का मैच कौन जीता

इंग्लैंड ने जीता टॉस:

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत के लिए दो प्लेयर्स ने किया डेब्यू: भारत के लिए नागपुर वनडे में यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा ने डेब्यू किया। विराट कोहली घुटने में सूजन की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेले।

End of Feed