Who Won Yesterday Cricket Match (2 February, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs ENG, भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को रौंदा,देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs ENG, Who Won Yesterday fifth T20I Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने इंग्लैंड को सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में रौंदकर 4-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली। ऐसा रहा सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले के पल-पल का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 में 150 रन से रौंदा
  • 4-1 से टीम इंडिया ने अपने नाम की 5 मैच की सीरीज
  • इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में 97 रन पर हुई ढेर

IND vs ENG, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने इंग्लैंड को सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में 150 रन के बड़े अंतर से रौंदकर 4-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते अभिषेक शर्मा की आतिशी 135 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में 97 रन बनाकर ढेर हो गई और मुकाबला गंवा दिया। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने सीरीज 4-1 के अंतर से अपने नाम कर ली। ये टीम इंडिया की अंतरराष्ट्रीय टी20 में रनों के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी और इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Who Won Yesterday Cricket Match (2 February, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs ENG, भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को रौंदा,देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंग्लैंड ने जीता टॉस चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने लगातार दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतरीं। भारतीय टीम में अर्शदीप की जगह मोहम्मद शमी को और इंग्लैंड में मार्क वुड को साकिब महमूद की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया।

सैमसन फिर रहे नाकाम, भारत की खराब शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर नाकाम रहे और 7 गेंद में 16 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आर्चर के हाथों लपके गए। दक्षिण अफ्रीका में दो शतक जड़ने वाले सैमसन घर पर पांच मैच में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सैमसन पवेलियन लौटे तब टीम का स्कोर 21 रन था।

End of Feed