भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जानिए कैसा रहा सेमीफाइनल मुकाबले के पल-पल का रोमांच?

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 264 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 265 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने विराट कोहली की 84(98) रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। वहीं लगातार चौथे आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी में पहुंचने में सफल रही है। जिसमें से साल 2024 के टी20 विश्व कप में भारतीय टीम खिताब अपने नाम करने में सफल रही। ऐसा रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल के पल पल का हाल?

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस:

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बदलाव के साथ उतरी थी। टीम में स्पेनसर जॉनसन और तनवीर सांघा को मौका दिया।

खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करने आए कूपर कोनोली मोहम्मद शमी के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे और नौ गेंद में बगैर खाता खोले विकेट के पीछे कैच दे बैठे। 4 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला और टीम को 7.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। लेकिन 54 के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने 39(33) पर हेड को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी और बड़ी सफलता दिलाई। हेड 39(33) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।

End of Feed