Who Won Yesterday Cricket Match (04 April, 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, GT vs RR T20 Match राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को रोमांचक मुकाबले में दी पटखनी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 04 April 2026, GT vs RR, kal ka match kaun jeeta: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 6 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

who won yesterday IPL Match, 04 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) GT vs RR kal ka IPL Match kaun jeeta: रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अपने विजय अभियान को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ भी जारी रखा। राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने ध्रुव जुरेल 75(42), यशस्वी जायसवाल 55(36) और वैभव सूर्यवंशी 31(18) की आतिशी पारियों की बदौलत 6 विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 19 ओवर में 200 रन बना लिए थे लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन तुषार देशपांडे के खिलाफ नहीं बना सकी। गुजरात के लिए साई सुदर्शन 73(44), जोस बटलर 26(14), राशिद खान 24(16) और कगिसो रबाडा 23*(16) रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। एक-एक विकेट नांद्रे बर्गर, रियान पराग और तुषार देशपांडे की झोली में गया।

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, IPL 2026, Kal ka Match Kaun jeeta

गुजराज टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल चोट की वजह से टॉस के लिए मैदान पर नहीं आए।

End of Feed