Who Won Yesterday Cricket Match (20 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, GT vs MI T20 Match, 4 मैच के बाद मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 20 April 2026, GT vs MI, kal ka match kaun jeeta: आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद में पहली जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ मुंबई की टीम 7वें नंबर पर पहुंच गई।

who won yesterday IPL Match, 20 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) GT vs MI kal ka IPL Match kaun jeeta: आईपीएल 2026 में लगातार 4 हार के बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर लौट आई। मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 99 रन से जीत दर्ज की। गुजरात के सामने 200 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, लेकिन अश्विनी कुमार के खतरनाक स्पेल के सामने टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर ढेर हो गई। गुजरात की ओर से सर्वाधिक 26 रन की पारी वाशिंगटन सुंदर ने खेली। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने 4 जबकि मिचेल सैंटरन और अल्लाह गजनफर ने 2-2 विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा के तूफानी शतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। तिलक ने 45 गेंद में 101 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था।

who won Yesterday Match

कल का मैच कौन जीता (साभार-X)

गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इस मुकाबले में दो नए खिलाड़ियों के साथ उतरी। दानिश मालेवार और कृष भगत ने इस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया।

End of Feed