Who Won Yesterday Cricket Match (08 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, DC vs KKR T20 Match, फिन एलन के आतिशी शतक ने दिलाई कोलकाता को दिल्ली के खिलाफ जीत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 08 May, 2026, DC vs KKR, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने फिन एलन के आतिशी शतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में चौथी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

who Won Yesterday IPL Match 08 May, 2026, DC vs KKR, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने फिन एलन के आतिशी शतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में चौथी जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 50(29) रन की पारी पथुम निसंका ने खेली। उनके अलावा आशुतोष शर्मा ने 39(28) और केएल राहुल ने 23(14) रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए मिले 143 रन के लक्ष्य को केकेआर ने फिन एलन की 47 गेंद में 100 रन की शतकीय पारी की की बदौलत 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं कैमरन ग्रीन ने 33(27) रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए एकलौती सफलता अक्षर पटेल ने हासिल की। इस मुकाबले में जीत के साथ ही केकेआर ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को बरकरार रखा है वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ का सफर तकरीबन खत्म हो गया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

DC vs KKR IPL 2026 Kal Ka Match Kaun Jeeta

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट ipl/bcci)

कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसके घर पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed