who won yesterday IPL Match, 5 May 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) DC vs CSK kal ka IPL Match kaun jeeta: संजू सैमसन की 87 और कार्तिक शर्मा की 41 रन की नाबाद पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंद दिया. चेन्नई के सामने 156 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। कार्तिक शर्मा और संजू ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंद में 114 रन की नाबाद साझेदारी की। कार्तिक शर्मा लगातार दूसरे मैच में नाबाद लौटे। इससे पहले दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। दिल्ली की ओर से इंपैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने 40 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रन की पारी खेली।
कल का मैच कौन जीता -
दिल्ली ने जीता टॉस
चेन्नई के खिलाफ करो या मरो वाले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इनका यह फैसला पावरप्ले में सही साबित नहीं हुआ
पावरप्ले रहा चेन्नई के नाम
दिल्ली की ओर से पथुम निसांका और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन चौथे ही ओवर में में दिल्ली ने अपना पहला विकेट गंवा दिया. पथुम निसांका 15 गेंद में 19 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। इससे पहले कि दिल्ली कैपिटल्स वापसी करती, छठे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल भी अकील हुसैन की जाल में फंस गए। अकील ने उन्हें 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन था.
नहीं चले करुण नायर
इस मुकाबले में करुण नायर को मौका मिला था। उम्मीद थी कि नीतीश राणा और करुण दिल्ली को इस मुश्किल से निकाल लेंगे, लेकिन 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुण नायर भी आउट हो गए। नायर को नूर अहमद ने 13 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. अपने अगले ओवर में नूर ने नीतीश को भी अपना शिकार बना लिया।
69 पर आधी टीम आउट
दिल्ली के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। नतीजा 11 ओवर में दिल्ली की आधी टीम 69 रन के स्कोर पर आउट हो चुकी थी। दिल्ली को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर समीर रिजवी को बुलाना पड़ा।
समीर और रिजवी ने कराई वापसी
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंद में 65 रन की साझेदारी की और अपनी टीम की वापसी करा दी. दोनों की जोड़ी 19वें ओवर में टूटी जब स्टब्स 31 गेंद में 38 रन की पारी खेलकर जेमी ओवर्टन का शिकार बने.
समीर रिजवी का बढ़िया फिनिश
समीर रिजवी ने आखिरी ओवर में 20 रन बटोरे और दिल्ली को 150 रन के पार पहुंचा दिया. 20 ओवर में दिल्ली ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया. समीर रिजवी ने 24 गेंद में 40 रन की नाबाद पारी खेली. चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.
चेन्नई की खराब शुरुआत
चेन्नई 156 रन का पीछा करने उतरी, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. गायकवाड़ और सैमसन 24 रन ही जोड़ पाए थे कि इंजरी के बाद वापसी कर रहे लुंगी एंगिडी ने गायकवाड़ को आउट कर दिया। वो 13 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए।
पावरप्ले रहा चेन्नई के नाम
गायकवाड़ का विकेट गंवाने के बावजूद चेन्नई ने पावरप्ले अपनी और मोड़ लिया। उर्विल पटेल और संजू ने मिलकर पावरप्ले में चेन्नई का स्कोर 44 रन तक पहुंचा दिया। उर्विल पटेल ने लुंगी एन्गिडी को बैक टू बैक छक्का जड़ा और मोमेंटम अपनी ओर खींच लिया।
संजू का अर्धशतक
एक बार पिच समझने के बाद संजू ने अपना उग्र रूप दिखाया और बैक तो बैक सिक्स लगाने के बाद 32 गेंद में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इससे पहले वो इस सीजन दो शतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े।
